फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 05 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

तम्बौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के बाहर एक विवाहिता का शव बुधवार को फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

बताते हैं कि तम्बौर इलाके के सुजावलपुर गांव निवासी लक्ष्मी (25) पत्नी बृजेश का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में गांव के बाहर आम के एक पेड़ पर फांसी से लटकता मिला था। जानकारी होने पर तम्बौर इलाके के सपहा गांव से उसके पिता मोतीलाल भी पहुंचे। मोतीलाल का कहना है कि उसने तीन साल पूर्व बेटी की शादी की थी। शादी में दान दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसकी बेटी से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण उसकी बेटी को मार कर फांसी पर लटका दिया गया। इस बारे में मृतका के पिता ने पुत्री के ससुर महेश, सास रामकल व मौसी सास ऊषा के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि उसने अपने दामाद पर आरोप नहीं लगाया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed