{"_id":"6ad31fb25010b51b0704bc0e","slug":"juvenile-escapes-korba-observation-home-opening-channel-gate-held-in-theft-case-repeated-negligence-raises-korba-news-c-1-1-noi1487-4842782-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Sat, 17 Oct 2026 07:01 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:01 PM IST
सार
कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से चोरी के मामले में रखा गया अपचारी बालक कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। गणना के दौरान उसके गायब होने का पता चला। पुलिस घर और रिश्तेदारों से पूछताछ कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक चखमा देकर फरार
विस्तार
कोरबा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा की लचर व्यवस्था एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। संप्रेक्षण गृह में रह रहा अपचारी बालक कर्मचारियों को चकमा देकर भाग निकला। उसे 20 दिन पहले ही संप्रेक्षण गृह दाखिल कराया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपचारी बालक की खोजबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थानांतर्गत चोरी की घटना घटित हुई थी। मामले में पुलिस ने पोंडीबहार क्षेत्र में रहने वाले अपचारी बालक के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसे 27 सितंबर को कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। वह बीते 20 दिन से संप्रेक्षण गृह में था। प्रतिदिन की तरह सुबह भी संप्रेक्षण गृह में तैनात जवान व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार को खोल दिया।जवान अपने काम में व्यस्त हो गए। जिसका फायदा अपचारी बालक ने उठाया। वह सुरक्षा के लिए तैनात जवान को चकमा देकर चैनल गेट खोल फरार हो गया। अपचारी बालक के भागने की भनक जवान व कर्मचारियों को तब लगी, जब संप्रेक्षण गृह में बालकों की गणना की गई।
संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक के भाग निकलने की खबर मिलते ही अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वे अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे। आखिरकार सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की सूचना दी गई। गौरतलब है कि संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक के भागने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले कई मर्तबा अपचारी बालक भाग चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ठोस पहल नहीं कर पा रहे। संप्रेक्षण गृह के आसपास सुरक्षा के लिहाज से कुछ खास व्यवस्था नहीं की गई है। बहरहाल मामले में पुलिस अपचारी बालक की पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी के मामले में बाल संरक्षण गृह में रखे अपचारी बालक की भाग जाने की जानकारी मिली है जहां सूचना मिलते ही पता सजा शुरू कर दी गई है वही उनके घर और रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है।