{"_id":"6ad37960049eb822a507a1e0","slug":"auto-lifter-gang-busted-stolen-vehicles-sold-after-altering-chassis-numbers-two-arrested-noida-news-c-23-1-lko1064-109419-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश: चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे चोरी की गाड़ियां, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश: चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे चोरी की गाड़ियां, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बीटा दो पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किये गए चोर प्रबल यादव
आरोपियों पर पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज मिले
नोएडा-एनसीआर के साथ दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा में करते थे चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले ऑटोलिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद निवासी प्रबल यादव और डीग राजस्थान निवासी सोहिल के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से चोरी की 12 बाइक, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। आरोपी रेकी करने के बाद मास्टर चाबी की मदद से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद चेसिस नंबर घिसकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से बीटा-2 पुलिस ने सेक्टर गामा-1 स्थित ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों के पास से प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा में दो पहिया वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने बरामद बाइक की जांच की तो तीन बाइक के संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज मिले। इनमें एक हीरो स्पेलंडर पर थाना बीटा-2, दूसरी पर थाना गुन्नौर, संभल और तीसरी हीरो स्पेलंडर प्लस पर थाना मुजेसर फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज है।
सरगना के खिलाफ दर्ज है 10 मुकदमें:
गिरोह के सरगना प्रबल यादव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, संभल, फिरोजाबाद, आगरा और हरियाणा में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सोहिल के खिलाफ बीटा-2, गुन्नौर और फरीदाबाद में चोरी व अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बरामद वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही है।