{"_id":"5988a9874f1c1b6d2d8b466e","slug":"14-bags-of-prayer-recovered-from-black-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रहा 14 बोरी पुष्टाहार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी को जा रहा 14 बोरी पुष्टाहार बरामद
amar ujala
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन थानाक्षेत्र में तांगे पर लादकर कालाबाजारी के लिए जा रहे 14 बोरी पुष्टाहार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उप जिलाधिकारी बिसवां दीपेंद्र यादव ने सकरन थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही को जांच कर दोषी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सकरन थानाक्षेत्र में सोमवार की दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने भिठमनी गांव के पास एक तांगे को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक तांगे पर आंगनबाड़ी में वितरित किया जाने वाला 14 बोरी पुष्टाहार कालाबाजारी के लिए बिसवां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
तांगा चालक तालगांव के धर्मपुर निवासी सिराजुद्दीन उर्फ कल्लू ने बिसवां जाने की बात स्वीकारी। तांगे को कब्जे में लेकर पुलिस महराजनगर चौकी ले गई। एसडीएम बिसवां दीपेंद्र यादव ने सकरन एसओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन