फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर व बुद्ध प्रतिमा, तनाव

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर व बुद्ध प्रतिमा, तनाव

Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर व बुद्ध प्रतिमा, तनाव
प्रशासन के नई प्रतिमाएं लगवाने के आश्वासन पर माने आक्रोशित ग्रामीण
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार की देर रात अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सिधौली एसडीएम, सीओ व कोतवाल सहित भारी पुलिस बल ने गांव पहुंचकर हालात संभालते हुए नई प्रतिमा लगवाए जाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकासखंड कसमंडा के सरौरा कला गांव में वर्ष 1997 को क्षेत्रीय सांसद परागीलाल चौधरी द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित कराई गई थीं।
विज्ञापन


सरौरा कला गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय तनाव फैल गया जब डा. आंबेडकर तथा गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त पाई गई। गुरुवार की देर रात अराजकतत्वों ने बुद्ध के हाथ की अंगुली और आंबेडकर के हाथ की कलाई क्षतिग्रस्त कर दी। टूटा हाथ फर्श पर पड़ा देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर पाकर सिधौली एसडीएम एआर फारूखी, सीओ उदय प्रताप सिंह, कोतवाल आमोद रंजन चौधरी व एसओ कमलापुर संजीत कुमार सोनकर भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति काबू में करने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

बात बनती न देख अफसरों ने नई प्रतिमाएं लगवाने का प्रस्ताव दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। एसओ कमलापुर ने बताया कि गांव के रामलाल की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।


लगवाई जाएंगी नई प्रतिमाएं
ब्लॉक कसमंडा के सरौरा कला गांव में अराजकतत्वों द्वारा डा. आंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। नई प्रतिमाएं लगवाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। हालात सामान्य हैं।
-एआर फारूखी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed