{"_id":"5b64992e4f1c1bbd298b7a0a","slug":"131533319470-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले मछली का शिकार करने निकला था
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक किसान का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला है। वह दो दिन पहले मछली का शिकार करने के लिए दो लोगों के साथ घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवारीजन गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदरपुर के रमुआपुर निवासी नेकराम (30) बुधवार को मछलियों का शिकार करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इधर शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव के बाहर खारजा नाले की तरफ गए थे।
इसी बीच ग्रामीणों ने वहां एक युवक का शव उतराते देखा। खबर फैलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त नेकराम के रूप में की। नेकराम की पत्नी रेखा देवी ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
रेखा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोनों आरोपी नेकराम को घर से बुलाकर मछली का शिकार करने गए थे। जिसके बाद अब नेकराम का शव मिला। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने बताया कि नेकराम के परिवारीजनों ने दो लोगों पर संदेह जताया है। लेकिन मौके से हत्या जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नेकराम की मौत पानी में डूबने से हुई है। फिर भी घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा ही है। उधर, सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने नेकराम के डूबने से मौत होने की पुष्टि की है। मगर वह डूबा कैसे यह रहस्य बना हुआ है।
आखिर दोनों ने क्यों नहीं बताई घटना
नेकराम के परिवारीजनों का आरोप है कि बुधवार को नेकराम जिन दो लोगों के साथ मछली का शिकार करने के लिए घर से निकला था। वे दोनों तो लौटकर घर पहुंच गए, लेकिन नेकराम घर नहीं पहुंचा।
नेकराम की पत्नी रेखा का कहना है कि उसने दोनों आरोपियों से जानकारी चाही, लेकिन दोनों ने नेकराम के बारे में कुछ नहीं बताया। जबकि दो दिन बाद नेकराम का शव मिल रहा है। उसके साथ गए दोनों साथियों द्वारा कुछ न बताया जाना घटना को संदिग्ध बना रहा है।