{"_id":"59dfae184f1c1bf3538b7394","slug":"131507831320-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अधेड़ को लगी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ को लगी गोली, मौत
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में अधेड़ को लगी गोली, मौत
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है।
शहर के नरही निवासी बांके लाल (45) गुरुवार सुबह नित्यक्रिया के लिये खेतों की तरफ गया था। लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा।
इसी बीच गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसके सीने से खून रिस रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बांके लाल ने आत्महत्या की है। उसकी जेब से तीन कारतूस व शव के करीब से तमंचा बरामद हुआ है।
बांके लाल ने खुद ही गोली मारी है। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है। तमंचे की फॉरेसिंक टीम ने भी जांच की है। परिवार घटना के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।