{"_id":"59722cb44f1c1b2e188b45be","slug":"131500654772-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी लेने गए युवक को अपहरण कर छोड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी लेने गए युवक को अपहरण कर छोड़ा, केस दर्ज
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को किया अगवा, बाईपास के निकट छोड़ा
वैन सवार पांच लोगों ने चमारबाग बाजार के पास से किया अपहरण
पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
महोली (सीतापुर)। वैन सवार पांच लोगों ने गुरुवार शाम चमारबाग बाजार से एक युवक को अगवा कर लिया। हालांकि युवक के दोस्त की सूझबूझ व परिवारीजनों के एकजुट होने से अपहणकर्ता उसे बाईपास पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
महोली के बुद्धापुरवा निवासी अनिल (24) ने बताया कि गुरुवार शाम वह चमारबाग बाजार सब्जी लेने गया था। सब्जी खरीदने के बाद वह चाट खा रहा था। इसी बीच एक वैन पर सवार पांच लोग वहां आ धमके और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। यह देख उसके एक साथी ने उसके नंबर पर फोन किया। हालांकि फोन अपहरणकर्ताओं में शामिल व्यक्ति ने उठाया। इस बीच अपहरणकर्ता का दूसरा साथी बाईपास की ओर चलने की बात कह रहा था। यह सुनकर अनिल के साथी ने उसके परिवारीजन को जानकारी दी। आननफानन परिवार व गांव के करीब 25 लोग गाड़ियों से बाईपास पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को भी बुला लिया। बाईपास पर भारी संख्या में मौजूद लोगों को देखकर अपहरणकर्ता अनिल को उतारकर चलते बने। अनिल का कहना है कि उसके कई दिन से फोन पर अपहरण की धमकियां मिल रहीं थीं। उसने पुलिस को भी सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का दावा है कि अपहरण करने के बाद छह से नौ बजे तक अपहरणकर्ता अनिल को वैन में लिए घटना स्थल के आसपास ही फिरते रहे। यह जांच का विषय है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।