फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   खनन में संलिप्त दो चौकी प्रभारी सस्पेंड

खनन में संलिप्त दो चौकी प्रभारी सस्पेंड

Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खनन में संलिप्त दो चौकी प्रभारी सस्पेंड
तीन हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल हुए लाइन हाजिर
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में खनन माफिया और पुलिस की सांठगांठ का एसपी ने पर्दाफाश किया है। अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खुलेआम मिट्टी ढुलाई में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस चौकी कचनार व नवीन चौक के प्रभारियों सहित पूरा स्टाफ हटा दिया गया। एसपी ने दोनों उपनिरीक्षकों को निलंबित करते हुए तीन हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी पुलिसिंग का हाल जानने मंगलवार रात दौरे पर निकले थे। शहर से सटी रामकोट थाना इलाके की पुलिस चौकी नवीन चौक और कचनार क्षेत्र में सड़क पर मिट्टी भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां उन्हें निकलती दिखाई दीं। इस पर उन्होंने तत्काल गुपचुप तरीके से जांच कराई।
विज्ञापन


इसमें पाया गया कि वाहनों में अवैध खनन की मिट्टी ढुलाई की जा रही थी। खुलेआम सड़कों पर फर्राटा भरते अवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई के बजाय संबंधित चौकी प्रभारी व उनके मातहतों की इस काम में संलिप्तता भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसपी ने कचनार पुलिस चौकी के प्रभारी रमेश चंद्र व नवीन चौक के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह को निलंबित करते हुए तीन हेड कांस्टेबल हृदेश तिवारी, विवेकानंद मिश्र, रामनरेश और दो कांस्टेबल प्रशांत शेखर सिंह व विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से खनन माफिया से हाथ मिलाकर पुलिसिंग करने वाले खाकी वर्दीधारियों में हड़कम्प मच गया है।

अवैध खनन की मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई के बजाय इस काम में संलिप्तता पाए जाने पर कचनार व नवीन चौक के प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। तीन हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल लाइन हाजिर किए गए हैं। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले और गैर कानूनी काम में संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-प्रभाकर चौधरी, एसपी

गैर कानूनी कार्यों की जानकारी देने का आह्वान
जिले के किसी भी थानाक्षेत्र में होने वाले गैर कानूनी काम (अवैध शराब बनाना व बेचना, जुआ, सट्टा व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी आदि) के संबंध में जानकारी देने का पुलिस विभाग ने आह्वान किया है।


सोशल मीडिया पर एसपी के पीआरओ ने मैसेज वायरल करते हुए एसपी द्वारा जारी व्हाटसएप नंबर 7839860421 पर सूचना देने की बात कही है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतया गोपनीय रखे जाने का आश्वासन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed