{"_id":"5a8480704f1c1b92268ba2d8","slug":"121518633072-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंट महिला की हत्या, हत्यारे शव फेंक हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोंट महिला की हत्या, हत्यारे शव फेंक हुए फरार
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे उसका शव सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम इमरती निवासी राम मनोहर यादव की पत्नी मुन्नी देवी (40) मंगलवार को जहांगीराबाद जाने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं आई। देर शाम तक उसके घर वापस न आने पर परिवारीजन उसे तलाशने लगे। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह परिवारीजन फिर से महिला को तलाशने निकल पड़े। इसी बीच गोधनी गांव के निकट सड़क किनारे परिवारीजनों ने महिला का शव पड़ा देखा। उसके गले में कसाव के निशान थे। जिससे लग रहा था कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
महिला के पति राम मनोहर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को जब मुन्नी घर से जहांगीराबाद के लिए निकली। इसी दौरान कहीं पर गांव के ही भारत, ब्रम्हा, रामकुमार आदि ने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पति का कहना है कि जमीन की रंजिश के चलते तीनों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
घटना के संबंध में राम मनोहर ने गांव के ही भारत, ब्रम्हा, राम कुमार आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि मामले में तीनों लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।