फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता का गला कटा

संदिग्ध हालात में विवाहिता का गला कटा

Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता का गला कटा
संदिग्ध हालात में विवाहिता का गला कटा
विज्ञापन

परिवार वाले बोले, महिला ने खुद ही काटा गला
अमर उजाला ब्यूरो
संदना(सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का गला संदिग्ध हालात में कट गया । परिवारीजनों ने महिला द्वारा खुद गला काटे जाने की बात कही है। महिला को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को खबर लिखे जाने तक नहीं दी गई है।

संदना थाना क्षेत्र के ग्राम छूला निवासी नीरज जानवरों के लिए घास लेने खेत पर गया था। घर पर उसकी पत्नी मनीषा देवी (24) ही मौजूद थी। बतातें हैं कि इसी दौरान उसके घर से गांव के लोगों को चीख सुनाई दी। करीब जाकर देखा तो मनीषा का गला कटा हुआ था और गले से खून बह रहा था। करीब ही एक चाकू पड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने आनन फानन सूचना खेत पर मौजूद नीरज को दी। नीरज ने घायल मनीषा को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने मनीषा की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने मनीषा की हालत नाजुक बताते हुए, उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में नीरज ने बताया कि मनीषा की दिमागी हालत ठीक नहीं है, उसने खुद ही चाकू से अपना गला काट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed