फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विजलेंस टीम ने तीन गांवों में मारा छापा

विजलेंस टीम ने तीन गांवों में मारा छापा

Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विजलेंस टीम ने तीन गांवों में मारा छापा
विजिलेंस टीम ने 9 को बिजली चोरी में पकड़ा, केस
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर(सीतापुर)। पावर कॉर्पोरेशन की विजलेंस टीम ने गुरुवार को तीन गांवों में छापा मार नौ बिजली चोरों को पकड़ा। वहीं कोऑपरेटिव बैंक में भी चोरी से बिजली जल रही थी। सभी पर केस दर्ज कराया गया है।

पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम में जेई खुशनूर आलम, एसआई अरुण कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ कचनार, व इमलिया सुल्तानपुर में छापा मारा।

भनक लगते ही व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। टीम ने चेकिंग में नौ लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा।

इमलिया सुल्तानपुर के कोऑपरेटिव बैंक में भी चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक को मकान मालिक ने विद्युत सप्लाई दी है।

विद्युत कनेक्शन कैसा है इसकी जानकारी नहीं है। विजिलेंस टीम ने बिल दिखाने को कहा मगर बैंक मैनेजर बिजली का बिल नहीं दिखा सके।

उन्हें विद्युत बिल के साथ विभागीय कार्यालय बुलाया गया है। टीम ने थाना इमलिया सुल्तानपुर में तीन व थाना रामकोट में छह लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed