{"_id":"595e7bd34f1c1b1b078b47d9","slug":"121499364307-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन मे वसूली पर दो प्रधानों के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास आवंटन मे वसूली पर दो प्रधानों के खिलाफ केस
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आवास आवंटन में वसूली पर दो प्रधानों के खिलाफ केस
- ग्राम्य विकास मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
सीतापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध धन उगाही उजागर होने पर दो प्रधानों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई है। मालूम हो कि प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री महेंद्र सिंह बीते बुधवार को सेवता विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित करने आए थे। रेउसा ब्लॉक मुख्यालय पर समारोह के दौरान ग्रामीणों ने आवास योजना में वसूली की शिकायत की थी। जिस पर राज्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश अफसरों को दिए थे। ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत वैन सोहलिया के लाभार्थी सीताराम व फौजदारी ने प्रधान शंभू के बेटे पप्पू पर धन उगाही का आरोप लगाया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना थानगांव मे केस दर्ज कराया गया है। वहीं बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत पूंजीखेड़ा के प्रधान पोसाराम के खिलाफ सदरपुर थाने में अवैध धन उगाही का केस दर्ज कराया गया है।