फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 15 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


सिधौली/ रामकोट(सीतापुर)। सिधौली में मनवा तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।

रामकोट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार घायल हुआ है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अटरिया के ग्राम नारायनपुर निवासी बाबू (28) शुक्रवार रात लखनऊ से रोडवेज बस से अपने घर आ रहा था। सिधौली में मनवा तिराहे के निकट बस से उतरकर वह हाईवे के किनारे खड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी अज्ञात कार ने बाबू को टक्कर मार दी। इससे बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों ने उसे सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां से नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय बाबू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिधौली के झखरावां निवासी अंकित दीक्षित (25) बिसवां चौराहे के निकट खड़ा था। इसी बीच एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सिधौली के बाड़ी निवासी राहुल (22) बाइक से कहीं जा रहा था। बाड़ी गांव के निकट ही बाइक एक ठेलिया से टकरा गई।


इससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसौली निवासी साहू (22) साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में अर्थना मार्ग पर कटैया गांव के निकट एक आटो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed