फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   देवर ने भाभी की हत्या खुद को गोली से उड़ाया

देवर ने भाभी की हत्या खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी की हत्या खुद को गोली से उड़ाया
देवर ने भाभी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन


मछरेहटा (सीतापुर)। मछरेहटा में एक देवर ने भाभी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। परिवार के सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने मौके से तमंचा व खोखे बरामद किए हैं।

मछरेहटा के बेलंदापुर गढ़ी सेनपुर निवासी रामगोपाल गुरुवार को रिश्तेदारी में गया था। घर पर पत्नी सुधा देवी (35) थी। बताते हैं कि गुरुवार दोपहर बाद सुधा कमरे में मौजूद थी।
विज्ञापन


उसी दौरान उसका चचेरा देवर नंद किशोर (30) पहुंच गया। इससे पहले कि किसी को कुछ पता चलता, नंद किशोर ने सुधा के सीने पर फायर झोंक दिया।

जिसके बाद उसी तमंचे से खुद भी गोली मार ली। रामगोपाल के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो सुधा व नंद किशोर के शव पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। चर्चा है कि नंद किशोर व उसकी भाभी में काफी नजदीकियां थीं। नंद किशोर ने अपनी तीन बीघा जमीन भी सुधा के नाम कर दी थी।


इधर कुछ दिनों से दोनों में मनमुटाव था। जिसके बाद नाराज होकर नंदकिशोर ने सुधा की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा व दो खोखे बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष धनेश प्रसाद ने बताया कि मामला आशनाई का है। जिसके चलते नंद किशोर ने पहले अपनी भाभी की हत्या की, उसके बाद खुद को गोली मार ली।

परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed