{"_id":"595e7bf14f1c1b1c148b4719","slug":"11499364337-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस
महमूदाबाद/ जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की बुधवार को छत से गिरकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर, जेठ व देवरों समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। सदरपुर क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी साबरीन (22) पत्नी कफील की बुधवार की शाम छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। जानकारी होने पर बाराबंकी जनपद के सुढिय़ामऊ निवासी मृतका के पिता मुख्तार परिवारीजन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसने अपनी पुत्री साबरीन की शादी दो वर्ष पूर्व सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जंहगीरबाद निवासी कफील पुत्र सलीम से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में मोटर साइकिल, सोने की अंगूठी व चेन की मांग को लेकर अक्सर साबरीन से मारापीट कर उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि गुरुवार की सुबह साबरीन को ससुरालीजनों द्वारा छत से धक्का दे दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता मुख्तार की तहरीर पर पति कफील, ससुर सलीम, तीन देवर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।