{"_id":"5c4f49c9bdec2273863313f3","slug":"111548700105-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काट कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम काट कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा में एचडीएफसी के एटीएम से उड़ाया था 15 लाख 69 हजार रुपये कैश
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर 15 लाख 69 हजार रुपये कैश पार करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चुराई गई रकम में से नौ लाख 20 हजार रुपये कैश व वारदात में इस्तेमाल कई उपकरण बरामद हुए हैं।
इसी गिरोह ने लहरपुर में एटीएम काटकर चोरी का प्रयास भी किया था। पुलिस को लहरपुर के एटीएम से कई अहम सुराग मिले थे। जिसके जरिए पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया है। मछरेहटा के बीहट बीरम गांव में लगे एचडीएफसी के एटीएम को गैस कटर से काटकर 31 दिसंबर 2018 की रात शातिर बदमाशों ने 15 लाख 69 हजार रुपये कैश पार कर दिए थे।
इसके बाद 23 जनवरी की रात शातिरों ने लहरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाया। शातिरों ने यहां भी गैस कटर का इस्तेमाल किया। मगर इस बार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। दरअसल, गैस कटर की आग से एटीएम में लगा फायर अलार्म बैंक ऑफ बड़ौदा के मुंबई स्थित मुख्यालय में बजने लगा।
विज्ञापन
मुंबई मुख्यालय से सीओ लहरपुर के सीयूजी नंबर पर इसकी जानकारी दी गई। इस पर आनन-फानन में लहरपुर पुलिस एटीएम की ओर रवाना हुई। मगर पुलिस आने की आहट होते ही बदमाश अपने सभी उपकरण व कार छोड़कर भाग गए। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे।
जिनके जरिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम शातिरों की तलाश में जुट गई। एसपी एलआर कुमार ने बताया कि सोमवार भोर गोपनीय सूचना पर शहर में वैदेही वाटिका के पास से राजू निषाद निवासी कटैय्या थाना सराय आकिल जिला कौशांबी, साजन निषाद निवासी दिया थाना सराय आकिल कौशांबी तथा नीतिश त्रिवेदी निवासी तिवारी चौराहा पूर्णागिरी नगर कोतवाली सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।
इन बदमाशों ने मछरेहटा में एटीएम काटकर चोरी व लहरपुर में एटीएम काटने के प्रयास की वारदात करना स्वीकार किया है। इनके पास से मछरेहटा के एटीएम से चुराई गई रकम में से नौ लाख 20 हजार रुपये के अलावा स्प्रे पेंट, फर्जी आधार कार्ड, दो तमंचे, चार कारतूस, कार की आरसी बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश प्रयागराज, लखीमपुर समेत कई जिलों में एटीएम काटकर चोरी की वारदातें अंजाम दे चुके हैं।
रेकी के बाद करते थे वारदात
वारदात अंजाम देने से पहले शातिर बदमाश एटीएम की रेकी करते थे। एटीएम के बाहर व भीतर कितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सिक्योरिटी गार्ड रात को कितने बजे तक चला जाता है? इसकी जानकारी भी बदमाश जुटाते थे। एटीएम के आसपास का माहौल भी पता करते थे। इसके बाद वारदात अंजाम देते थे।
इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे
एटीएम काटकर रकम पार करने में शातिर जिस गैस कटर को मजबूत हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते थे, उसी गैस कटर ने उन्हें सलाखों तक पहुंचा दिया। लहरपुर एटीएम में लगा फायर अलार्म गैस कटर की आग से ही मुंबई मुख्यालय में बज उठा और सूचना पुलिस तक पहुंच गई।
पुलिस की आहट पर बदमाश इतनी हड़बड़ी में भागे कि अपने उपकरण व कई अहम सुराग मौके पर ही छोड़ गए। इन्हीं सुरागों के जरिए पुलिस उन तक पहुंच गई।