{"_id":"5b88359f42c79246615455c0","slug":"111535653279-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ झटककर भाग निकला अभियुक्त, देखते रह गए पुलिस वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ झटककर भाग निकला अभियुक्त, देखते रह गए पुलिस वाले
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने लापरवाह सिपाही को किया निलंबित, केस दर्ज
लहरपुर (सीतापुर)। सीएचसी में गुरुवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए लाया गया एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस अभिरक्षा से उसके फरार होने से महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस ने फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
किरकिरी से खिसियाए पुलिस अफसरों ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। फरार अभियुक्त, सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुली मोहम्मदपुर गांव में रहने वाले रामू के खिलाफ गत 9 अगस्त को एक महिला ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था।
वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद सिपाही उमेश सोनकर व होमगार्ड विश्रामलाल को अभियुक्त रामू का मेडिकल कराने सीएचसी भेजा गया। दोपहर करीब 12 बजे सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण के बाद बाहर निकलते समय अचानक रामू सिपाही व होमगार्ड का हाथ झटककर भाग निकला।
विज्ञापन
दोनों जब तक कुछ समझ पाते रामू अस्पताल की बाउंड्रीवॉल कूदकर उनकी आंखें के सामने से ओझल हो गया। पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त के फरार होने पर विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस ने नगर की घेराबंदी करते हुए फरार अभियुक्त को पकड़ने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही उमेश सोनकर को लापरवाही बरतने पर एसपी ने निलंबित कर दिया है। फरार अभियुक्त, सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, देर शाम फरार अभियुक्त रामू को कोतवाली क्षेत्र के गायघाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जाम देख नाराज एसपी लौट आए वापस
पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त के फरार होने की खबर पाकर एसपी प्रभाकर चौधरी लहरपुर आ रहे थे। दोपहर बाद करीब 4 बजे उनका वाहन जब लहरपुर के मजाशाह चौराहे पर पहुंचा तो वहां लगे भीषण जाम में फंस गया। जाम देख नाराज एसपी आगे नहीं गए और वापस लौट आए।