फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो जीजीआईसी का जल्द होगा लोकार्पण

दो जीजीआईसी का जल्द होगा लोकार्पण

Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो जीजीआईसी का जल्द होगा लोकार्पण
दो राजकीय इंटर कॉलेज तैयार, जल्द होगी पढ़ाई
विज्ञापन


सीतापुर। बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा अब सुलभ हो जाएगी। पिसावां व एलिया विकास खंड में निर्माणाधीन कॉलेज बनकर तैयार हो गए हैं।

इन कॉलेजों में कक्षा छह से इंटर तक की शिक्षा मिलेगी। इनके लोकार्पण को लेकर शासन ने डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी गई है।

पिसावां व एलिया विकास खंड में बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा आसानी से नहीं मिल पाती है। यहां पर प्राइवेट कॉलेज हैं लेकिन सरकारी कॉलेज न होने से बालिकाओं के सामने दुश्वारियां आ रही थीं।

इस समस्या को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो नवंबर 2015 को एलिया व पिसावां में एक-एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।

इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू की थी। उसके बाद एलिया के ग्राम इमलिया सुल्तानपुर व पिसावां के ग्राम मोहम्मदपुर द्वितीय में कॉलेज बनने की मंजूरी मिली।
विज्ञापन


पिसावां के कॉलेज पर 359 लाख 67 हजार रुपये व एलिया में 360 लाख 23 हजार रुपये की लागत से भवन तैयार करने का खाका खींचा गया था।

2016 की शुरुआत में पहली किस्त आई। उसके बाद लगातार निर्माणकार्य जारी रहा। अब इनका निर्माण पूरा हो चुका है। दो मंजिला भवन बना हुआ है।

इन कॉलेजों में बालिकाओं के लिए शुद्ध पेयजल, बेहतर फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखे सहित तमाम हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। यहां पर कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह भवन बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। इस पर शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस से लोकार्पण को लेकर सूचना तलब की है। इन कॉलेजों में अगले शैक्षिक सत्र से पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed