{"_id":"6ab2d3c08a36abbba209614a","slug":"the-mahant-used-to-steal-and-sell-silver-from-the-staffs-at-the-ancient-shrine-to-fund-his-drug-habit-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155454-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राचीन समाधि की छड़ियों से नशे के लिए चांदी चुराकर बेचता था महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राचीन समाधि की छड़ियों से नशे के लिए चांदी चुराकर बेचता था महंत
विज्ञापन
रामथली स्थित बाबा दरबारपुरी की प्राचीन समाधि
कैथल। महंत अमरनाथ पुरी नशे के लिए रामथली स्थित बाबा दरबारपुरी की प्राचीन समाधि से जुड़ी आस्था की छड़ियों से चांदी की परत थोड़ी-थोड़ी करके उतारता था, ताकि श्रद्धालुओं को इसका पता न चले।
इसके बाद उतारी गई चांदी रामथली में ही दुकान चलाने वाले सुनार नानूराम को बेच देता था। पुलिस जांच के अनुसार चांदी बेचकर मिलने वाले पैसों से महंत नशा खरीदता था। ग्रामीणों के अनुसार अमरनाथ पुरी वर्ष 2019 में गद्दी पर बैठा था। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को महंत अमरनाथ पुरी और सुनार नानूराम को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर करीब एक किलो चांदी बरामद की गई। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सफाई के दौरान खुला राज : 18 अगस्त को समाधि के गद्दी वाले कमरे की सफाई के दौरान दोनों प्राचीन छड़ियां भगवा कपड़े में लिपटी मिली थीं। कपड़ा हटाने पर छड़ियों पर लगी पुरानी चांदी की परत गायब मिली। दोनों छड़ियों पर पुरानी नक्काशी भी बनी हुई थी। चांदी गायब मिलने के बाद सेवादारों और महंत से पूछताछ की गई। रामथली निवासी महावीर शर्मा की शिकायत पर गुहला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले गांव बाबा लदाना स्थित डेरा बाबा राजपुरी के पूर्व महंत दूजपुरी को कैथल पुलिस ने साधु शिव शंकर पुरी की हत्या और नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार था।