फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Husband dies in Ahmedabad after wife calls up after power supply cut

Amethi News: बिजली कनेक्शन कटने पर पत्नी ने किया फोन, अहमदाबाद में पति की मौत

Wed, 23 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in Ahmedabad after wife calls up after power supply cut
जगदीशपुर। खैरातपुर गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने की जानकारी पत्नी नूरी से फोन पर मिलने के कुछ देर बाद अहमदाबाद में मजदूर बदरुद्दीन (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नूरी ने ऊर्जा निगम की टीम पर करीब 40 हजार रुपये के बकाया बिल को जमा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद पति परेशान हो गए और सदमे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नूरी के मुताबिक, सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम बकाया बिल वसूलने घर पहुंची थी। उसने पांच हजार रुपये जमा करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि टीम ने पूरा बकाया जमा करने पर जोर दिया और कनेक्शन काट दिया। इसके बाद उसने फोन कर पति को जानकारी दी। नूरी के अनुसार बदरुद्दीन ने परिचित के खाते में दो बार में 10 हजार और अपने पास रखे पांच हजार रुपये मिलाकर 15 हजार रुपये जमा किए। इसके बावजूद पूरा बकाया जमा करने को कहा गया। बातचीत के कुछ देर बाद अहमदाबाद से पति की मौत की सूचना मिली। नूरी ने ऊर्जा निगम कर्मियों के खिलाफ शिकायत की बात कही है।सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम ने आरोपों को बताया निराधार
उपखंड अभियंता अनमोल सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि टीम केवल बकाया बिल जमा कराने गई थी। किसी तरह का दबाव बनाने का निर्देश नहीं था। उन्होंने बदरुद्दीन की मौत को इत्तफाकिया घटना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत से परिवार में मातम
बदरुद्दीन की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। पत्नी नूरी और चारों बच्चे रोते रहे। परिजनों को अहमदाबाद से शव के गांव पहुंचने का इंतजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed