{"_id":"5c9fc18dbdec2213f8016cac","slug":"101553973645-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर का बैट्रा चोरी कर हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीण ने पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर का बैट्रा चोरी कर हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीण ने पीट कर मार डाला
विज्ञापन
महमूदाबाद इलाके के सेहारूखेड़ा गांव का मामला
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के सेहारूखेड़ा गांव में ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले को पकड़ लिया और उसे पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान रामपुर मथुरा थाने के एक हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है। उस पर करीब 14 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेहारूखेड़ा गांव के पिंटू को शुक्रवार की रात घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से कुछ खटपट की आहट मिली। इस पर पिंटू ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग जागे। इस पर ट्रैक्टर से बैट्री खोल रहा चोर भाग निकला, लेकिन उसे भागते देख ग्रामीणों ने पीछा कर लिया।
काफी तलाश के पास ग्रामीणों ने उसे झाड़ियों में छुपा हुआ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद क्षेत्र के बघाइन, इमलिया, गुमदापुर, लखनीपुर व रमद्वारी आदि गांव के लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही यूपी-100 पर डायल कर सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पकड़े गए आरोपी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
तलाश करने पर शारदा नहर के सिहारूखेड़ा पुल की दक्षिणी पटरी पर साइकिल पर एक बैट्री बंधी पाई गई। बताते हैं कि इसने कई अन्य ग्रामीणों के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी किया था। खबर पाकर एसडीएम अमित भट्ट, सीओ उदय प्रताप सिंह, कोतवाल गोपाल नरायन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान छब्बन (48) पुत्र शकूर निवासी समरदहा थाना रामपुर मथुरा के रूप में हुई है। मृतक रामपुर मथुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 14 संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि छब्बन बैट्री चोरी कर भाग रहा था। ग्रामीणों की पिटाई से उसकी मौत हुई है। मामले में गृहस्वामी की ओर से केस दर्ज किया गया है।