{"_id":"5c6ef3a4bdec22736b5eae29","slug":"101550775204-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 सीओ व 14 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 सीओ व 14 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर जिले से आए सीओ महेंद्र प्रताप सिंह बने सीओ सदर
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस महकमे में सीओ व थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सीओ सदर समर बहादुर सिंह को बिसवां सर्किल का चार्ज सौंपा गया है। उनकी जगह पर गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह की तैनाती की है।
महमूदाबाद के सीओ अंकित कुमार को सिधौली व सिधौली के उदय प्रताप सिंह को महमूदाबाद भेजा है, हालांकि सीओ अंकित कुमार इस समय प्रयागराज कुंभ में ड्यूटी कर रहे हैं। इनके अलावा एसपी ने कई थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैँ। गैर जिले से आए इंस्पेक्टर अंबर सिंह को शहर कोतवाली की कमान सौंपी है।
रामकोट इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को खैराबाद भेजा है। पुलिस लाइन से उमाकांत दीपक को रामकोट, रामनरेश यादव को मछरेहटा में तैनात किया है। सिधौली इंस्पेक्टर आमोद रंजन चौधरी को अपराध शाखा में तैनाती दी है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन से संजय कुमार को नियुक्त किया है। सकरन इंस्पेक्टर नावेन्द्र सिंह सिरोही को अपराध शाखा भेजा है।
विज्ञापन
जबकि उनके स्थान पर राजकुमार को भेजा है। सत्येन्द्र कुमार सिंह को तंबौर थाना व संदना के प्रभारी धर्मराज उपाध्याय को सदरपुर भेजा है। महमूदाबाद के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को संदना में नियुक्त किया है। गोपाल नारायण सिंह को महमूदाबाद कोतवाली की बागडोर सौंपी। दरोगा संजीव कुमार को थानाध्यक्ष थानगांव बनाया है। मानपुर के दरोगा पुष्पराज कुशवाहा का अटरिया थाना भेजा है।
पांच एसडीएम गैर जनपद स्थानांतरित
सीतापुर। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश में अपनाई जा रही तबादला प्रक्रिया के तहत शासन ने जिले के पांच डिप्टी कलेक्टरों का गैर जनपद तबादला किया है। जबकि अन्य जिलों से तीन डिप्टी कलेक्टर यहां भेजे गए हैं। एक बीडीओ का भी तबादला किया गया है।
गुरुवार को एडीएम न्यायिक, एक डिप्टी कलेक्टर एवं बीडीओ ने जॉइन भी कर लिया है। शासन ने एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, एसडीएम महोली शशि भूषण राय, एसडीएम सिधौली एआर फारूकी समेत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीरज पटेल एवं केके सिंह का तबादला गैर जिले कर दिया है। जबकि गैर जिलों से डिप्टी कलेक्टर अमित भट्ट, राम दरश राम और शिशिर को सीतापुर भेजा है।
इसी प्रकार बीडीओ परसेंडी हेमंत यादव को यहां से बाराबंकी स्थानांतरित किया है। जबकि बाराबंकी से बीडीओ डॉ. सुशांत सिंह को सीतापुर भेजा है। सिंह ने गुरुवार को जिले में जॉइन भी कर लिया है। इसके पूर्व रिक्त एडीएम न्यायिक के पद पर प्रियंका सिंह की तैनाती की गई थी। गुरुवार को प्रियंका सिंह ने एडीएम न्यायिक व डिप्टी कलेक्टर अमित भट्ट ने पदीय चार्ज संभाल लिया है।