{"_id":"5ad8e1754f1c1b64098b56d7","slug":"101524162933-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मरे बंदरों के मामले में दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से मरे बंदरों के मामले में दो के खिलाफ केस
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा थाना क्षेत्र की घटना
रेउसा (सीतापुर)। इलाके में बुधवार को करंट की चपेट में आने से सात बंदरों की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, मृत बंदरों के शव वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र रेउसा के मारूबेहड़ निवासी मूले के खेत के चारों ओर तार लगे हैं। गत बुधवार को इन तारों में करंट उतर आया। बताते हैं कि पोल से रामू ने तक अपनी दुकान तक बिजली ले जाने के लिए केबल डाला है। केबल शार्ट होने से तारों में करंट उतरा था। इसी करंट की चपेट में आकर सात बंदरों की जान चली गई।
‘अमर उजाला’ में इस घटना की खबर छपने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने बंदरों के शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजे। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि मूले व रामू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।