{"_id":"5a4d21b84f1c1b273c8b4995","slug":"101515004344-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर खुद को घोपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर खुद को घोपा चाकू
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर। लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी होने पर अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने पेट में चाकू घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घायल को सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के लिधियाई निवासी राजवीर (35) का बुधवार की शाम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रीता देवी (27) से विवाद हो गया। तकरार इस कदर बढ़ी की राजवीर अपनी पत्नी के कत्ल पर आमादा हो गया।
उसने घर में रखे चाकू से रीता देवी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिये। चीख सुनते ही गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते और खुद को घिरते देख राजवीर ने अपने ही पेट में चाकू घोंप लिया।
विज्ञापन
गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे। तब तक पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिवारीजन दोनों घायलों को लेकर सीतापुर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में रीता देवी ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजवीर को भर्ती कर लिया।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजवीर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसके चलते उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दे डाला। उधर, मैगलगंज के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम इस वारदात से अनभिज्ञता जता रहे थे। उनका कहना था कि जब परिवारीजन सूचना देंगे। तब कार्रवाई की जाएगी।