फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लापता युवक का शव कुआं में मिला

लापता युवक का शव कुआं में मिला

Mon, 27 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव कुआं में मिला
लापता युवक का शव कुएं में मिला
विज्ञापन


कल्ली चौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख में लापता युवक का शव रविवार को संदिग्ध हालात में एक कुआं में पड़ा मिला। वह एक हफ्ते से लापता था। परिवार हत्या का संदेह जता रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


मिश्रिख के ग्राम उदईपुर निवासी सत्येंद्र कुमार तिवारी उर्फ गुलशन (25) 18 नवंबर को खेत की सिंचाई के लिए निकला था।


इसी बीच वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।


इधर रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे गांव के बाहर मौजूद मंदिर के करीब खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों ने वहां मौजूद कुएं में युवक का शव उतराता देखा।


खबर फैलते ही गांव के लोग वहां जा पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने शव की शिनाख्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के रूप में की। घटना को लेकर युवक के पिता अखिलेश कुमार ने हत्या का संदेह जताया है।
विज्ञापन



पिता का आरोप है कि सत्येंद्र 18 नवंबर को जब खेत पर गया था। तभी कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी और घटना को छिपाने की नीयत से उसका शव को कुआं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक के पिता ने गांव के ही कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि रंजिश के चलते ही गांव के कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।



मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed