फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विवाह का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

विवाह का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Fri, 08 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
विवाह का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
विवाह का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन


तालगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक गांव की ही एक युवती को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद युवक के चाचा ने भी युवती की अस्मत लूट ली। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती (19) को गांव का ही सहनूर विवाह का झांसा दे रहा था।

आरोप है कि बीते एक वर्ष से सहनूर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इधर जब युवती ने विवाह पर जोर देना शुरू किया, तब युवक उसे जान से मार देने की धमकी देने लगा। आरोप है कि जब यह बात सहनूर के परिवार को पता चली, तब उसका चाचा इकराम धमकाने लगा।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि 20 दिन पहले जब वह नित्य कर्म करने के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी। उसी दौरान घात लगाकर बैठे इकराम ने युवती को दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। आरोप है कि उस घटना के बाद चाचा ने कई बार और युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।

मजबूर होकर युवती गुरुवार को थाने पहुंची, जहां उसने पुलिस को आपबीती बताते हुए सहनूर व इकराम के खिलाफ तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर सहनूर व इकराम के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed