फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A female student, a woman, and a young man lost their lives in accidents

Ayodhya News: हादसों में छात्रा, महिला और युवक की गई जान

Wed, 14 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 14 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A female student, a woman, and a young man lost their lives in accidents
छात्रा की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम से मंगलवार दोपहर तक पांच सड़क हादसों में इंटर की छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बालक समेत चार लोग घायल हो गए। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

ट्रक के पहिये के नीचे आया छात्रा का सिर
चौरे बाजार के परोमा मठिया निवासी चाहत उर्फ मुस्कान मंगलवार सुबह साइकिल से त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज जा रही थीं। सुबह करीब 8:30 बजे निधियांवा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की साइकिल में टक्कर लग गई। ट्रक के पहिये के नीचे सिर आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
लालपुर-शाहगंज मार्ग पर सोमवार देर शाम जानकीपुर लुत्फाबाद बछौली निवासी सरजेश (20) अपने साथी शिवा के साथ पूजा के लिए प्रतिमा लेने जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी बीकापुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अमित कपूर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सरजेश की मौत हो गई, जबकि शिवा का उपचार जारी है। ग्राम प्रशासक लवकुश यादव ने बताया कि सरजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक भाई की भी चार वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत
प्रयागराज हाईवे पर मंगारी गांव के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से परोमा मठिया निवासी श्यामा देवी (45) की मौत हो गई। वह गांव के एक युवक की बाइक से बेटी के घर हैदरगंज जा रही थीं। मंगारी स्थित ढाबे के पास दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल श्यामा देवी को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रशासक जगदीश यादव के अनुसार, उनके परिवार में पति, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

दो अन्य हादसों में तीन घायल :
क्षेत्र में हुए दो अन्य सड़क हादसों में बैती कला, हैदरगंज निवासी नीलम निषाद (37), उनका पांच वर्षीय बेटा राजेश और लुत्फाबाद बछौली, बीकापुर निवासी सोनी तिवारी (42) घायल हो गईं। तीनों को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया गया। सीओ दिनेश गोदारा ने बताया कि किसी भी मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

छात्रा की फाइल फोटो।

छात्रा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed