फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mystery of Neeraj murder case will be solved by complicated questions.

Bijnor News: उलझे सवालों से सुलझेगी नीरज हत्याकांड की गुत्थी

Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The mystery of Neeraj murder case will be solved by complicated questions.
बिजनौर। पथरा गांव के नीरज की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मनोवैज्ञानिक परीक्षण का सहारा लेगी। पुलिस के रडार पर आए दस संदिग्धों का मनोवैज्ञानिक असेसमेंट टेस्ट कराया जाना है। इसके लिए पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भेज दिया है। तारीख तय होने के बाद संदिग्धों को प्रयोगशाला ले जाएगा।
विज्ञापन

एक सितंबर 2025 की शाम गांव पथरा निवासी नीरज उर्फ नीटू 35 वर्ष पुत्र करण सिंह खेत पर चारा काटने के लिए गया। जहां पर नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीरज बिजनौर नगर पालिका में कूड़े की गाड़ी पर आउटसोर्सिंग कर्मी के तौर पर बतौर चालक भी काम करता था। नीरज की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने तमाम प्रयास किए। सर्विलांस का भी सहारा लिया गया। मुखबिरों पर भी भरोसा जताया। संदिग्धों से पूछताछ भी की गई थी। मगर तमाम प्रयास बेनतीजा रहे। नीरज की हत्या के बाद से अब तक परिजन खुलासे के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक भी गए। तमाम प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया तो पुलिस ने दस संदिग्धों को चिह्नित किया है। इन पर हत्या करने का शक है। संदिग्धों से सच उगलवाने के लिए दस लोगों का मनोवैज्ञानिक असेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा। यह नारको से भी उन्नत विधि है। जोकि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे होता है मनोवैज्ञानिक असेसमेंट टेस्ट
इस टेस्ट को करने के लिए कोई दवा नहीं दी जाती है। इसमें प्रश्नावली, रेटिंग स्केल, बातचीत और पेपर-पेंसिल टेस्ट का प्रयोग किया जाता है। एक ही सवाल को कई लोग अलग तरीकों से पूछकर उसकी मानसिक स्थिति और मन में चल रही गतिविधियों को भांपते हैं। इसके विपरीत नारको टेस्ट में कुछ खास दवाएं दी जाती हैं, जिससे वह अर्धबेहोशी की स्थिति में चला जाता है और उसकी तार्किक क्षमता कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज की हत्या के मामले में कुछ संदिग्धों का मनोवैज्ञानिक असेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा। इस संबंध में पत्राचार किया जा चुका है।
....केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed