फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रक्तदान कर मानव सेवा की मुहिम के बनिए भागीदार

रक्तदान कर मानव सेवा की मुहिम के बनिए भागीदार

Wed, 14 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर मानव सेवा की मुहिम के बनिए भागीदार
रक्तदान कर मानव सेवा की मुहिम के बनिए भागीदार
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज पुलिस लाइंस व सीएचसी बिसवां में लगेगा शिविर
सीतापुर। आज रक्तदान कर आप भी महादानी बनने का गौरव प्राप्त कर सकते हैं। यह मौका ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ उपलब्ध करा रहा है। मानव सेवा को समर्पित ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल के तहत 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस लाइंस के अस्पताल व सीएचसी बिसवां में किया जा रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस पर इस शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे होगा। शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के साथ अन्य अधिकारी चिकित्सक और गणमान्य नागरिक रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके गौतम के मुताबिक कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। स्वस्थ होने पर 18 साल से लेकर 60 या फिटनेस के आधार पर उससे ज्यादा उम्र में भी रक्तदान किया जा सकता हैं। बता दें कि ‘अमर उजाला कई साल से रक्तदाता दिवस पर शिविर लगाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार 14 जून को जिले में दो शिविर आयोजित किए हैं। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइंस के अस्पताल और बिसवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आप रक्तदान कर मानव सेवा की पावन मुहिम के भागीदार बन सकते हैं।

रक्तदान करने से मुफ्त में हो जाती विभिन्न जांचे
रक्तदान करने से न केवल गंभीर मरीजों को लंबी जिंदगी मिलती हैं, जबकि रक्तदाता की विभिन्न जांच मुफ्त में ही हो जाती हैं। रक्त नमूने के परीक्षण में उच्च या निमभन रक्त रक्तचाप, शुगर, थाइराइडए एचआईवी जैसी जांच स्वत: ही हो जाती हैं।
विज्ञापन


सभी रक्तदाता होंगे सम्मानित
14 जून को रक्तदान करने वालों को ‘अमर उजाला’ की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट न केवल रक्तदाता की भागीदारी का प्रमाण होगा, बल्कि आगे यह अन्य लोगों के लिए रक्तदान में शामिल होने की प्रेरणा भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed