{"_id":"570e8e974f1c1b3d5f4a6acf","slug":"1-5-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने डेढ़ लाख कैश उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने डेढ़ लाख कैश उड़ाया
Amarujala Bureau
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
कृषि विभाग के एक कर्मचारी को झांसे में लेकर उचक्कों ने बैग समेत डेढ़ लाख कैश पार कर दिया। सूचना पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जौनपुर जिले के छंद्रावत इलाके के भूलनढीह निवासी सुदर्शन प्रसाद कृषि विभाग, सिधौली में तैनात हैं।
विज्ञापन
सुदर्शन के मुताबिक जिला मुख्यालय स्थित बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालने के बाद वह अपने साथी अवधेश के साथ बाइक से मछरेहटा पुलिस चौकी के पास पहुंचे। यहां से सिधौली जाने के लिए वह बस का इंतजार करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति ने शर्ट में गंदगी लगे होने का झांसा देकर उन्हें बातों में फंसा लिया।
विज्ञापन
उचक्के की बातों में आकर वह पास के हैंडपंप पर पहुंचे और बैग बगल में रखकर शर्ट धोने लगे। इसी बीच बदमाश नोटों से भरा बैग लेकर फुर्र हो गया। कुछ पल बाद बैग न देख वह माजरा समझ गए लेकिन तब तक उचक्का वहां से भाग निकला था। एसओ मनोज यादव का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन