{"_id":"61c613f84ce02b55c42c22c8","slug":"crime-sitapur-news-lko610500448","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने हमलाकर किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने हमलाकर किसान को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में आवारा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार रात खेत की सिंचाई कर लौट रहे एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने नारेबाजी करके आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
मिश्रिख की ग्रामसभा उत्तरधौना के मजरा सुठेला पुरवा निवासी मौजी लाल (40) बृहस्पतिवार रात खेत में सिंचाई कर लौट रहा था। गांव के बाहर एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी कि उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा कर नारेबाजी की।
लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं पर इन पर रोक नहीं लग रही है। लोग आवारा पशुओं के आतंक से सहमे हुए हैं। गुस्साएं लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। सूचना पाकर मिश्रिख पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एक साल में छह लोगों ने गंवाई जान
मिश्रिख में सांड़ के हमले से बृहस्पतिवार की रात कोई पहली घटना नहीं हुई है बल्कि पिछले एक साल में छह लोगों की जान जा चुकी है। एक साल पहले मृतक के ताऊ श्रीकृष्ण पर सांड़ ने हमला कर मार डाला था। इस गांव में तीसरी घटना है। जबकि पूरे क्षेत्र में आठ बार सांड़ ने हमले किए हैं। इसमें तरसांवा निवासी गजराज, फकीरे व रामप्रसाद घायल हो चुके हैं। कोड़र निवासी महावीर, रूपपुर निवासी मुंशीलाल व काशीपुर निवासी मंगूलाल आदि घायल हो चुके हैं।