फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला

Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के एक गांव के बाहर संदिग्ध हालात में युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने बेटे के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। हत्या के पीछे मृतक की पत्नी से आरोपी के अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के बेलौली निवासी श्याम जी (35), पत्नी रिंकी व अपने दस साल के बेटे बाला जी के साथ रहता था। रविवार सुबह गांव के बाहर नित्यक्रिया को गए लोगों ने श्याम जी का शव बेलौली बाजार से 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ रविशंकर प्रसाद ने मौके की जांच की। चश्मदीदों की माने तो युवक के सिर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटना को लेकर मृतक की मां लज्जा देवी ने बेटे के दोस्त अनुज के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक की मां का कहना है कि बेटे के घर पर उसका दोस्त अनुज उसके साथ में रह रहा था। आरोप है कि अनुज का उसकी बहू से नाजायज संबंध था। जानकारी होने पर बेटा विरोध करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि, विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी है। कोतवाल महमूदाबाद मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर अनुज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में जांच की जा रही है। पूछताछ चल रही है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed