फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

हरगांव में बवाल, पथराव और तोड़फोड़, हुई फायरिंग

Mon, 06 Sep 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-19 हरगांव में दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में कार में घुसी गोली। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से खरीदी गई मिक्सी के खराब होने पर बदलने को लेकर रविवार को विवाद के बाद जमकर बवाल हो गया। मारपीट के दौरान पथराव हुआ। दुकान में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कई राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, गोली लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। फायरिंग के दौरान मौके से गुजर रहे एक पूर्व प्रधान की कार में गोली जा लगी। कार के गेट में गोली धंसने से वह बाल-बाल बच गए। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। दुकान स्वामी ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। सूचना पाकर एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके में महोली तिराहे के पास खालसा किसान बाजार है। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। इसके स्वामी सरदार जोगा सिंह हैं। हरगांव इलाके के फिरोजपुर निवासी सूरज ने 17 जून को जोगा की दुकान से मिक्सी उधार ली थी। एक हजार रुपया जमा किया था, जबकि बाकी 2,650 रुपये दस दिन में देने की बात कही थी। मिक्सी खराब हो गई थी। उसी को वापस करने के लिए सूरज दो दिन पहले दुकान पर गया था। दुकान स्वामी ने मना कर दिया था।
विज्ञापन

रविवार को सूरज कुछ लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने बकाया पैसा मांगा। इसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि सूरज और उसके पक्ष के लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव किया गया। इसी बीच कई राउंड फायरिंग भी की गई। एक एलईडी भी टूट गई है। आरोप है कि जोगा के चचेरे भाई कुलविंदर की दुकान में भी तोड़फोड़ की। दुकान स्वामी का कहना है कि बाहर खड़ी कार का शीशा और घर का शीशा भी टूटा है। फायरिंग के दौरान मौके से गुजर रहे राजेपुर के पूर्व प्रधान प्रमोद वर्मा की कार के गेट में एक गोली जा लगी। हालांकि, गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। देर रात दो आरोपी पकड़े गए हैं। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में दुकान स्वामी जोगा सिंह, उनका भाई कुलविंदर सिंह घायल हो गया। दुकान में काम करने वाले रौना निवासी नौकर पहाड़ी की घायल हो गया। आरोपी मौके से भाग निकले। घायलों को हरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी का इलाज किया गया। एएसपी नॉर्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, एसओ हरगांव विवेक उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
वहीं, दुकान स्वामी जोगा सिंह ने घटना के कई घंटे बाद पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि खालसा की दुुकान से एक लाख रुपये, 4 एलईडी टीवी, उसके चचेरे भाई की दुकान से 3 लाख रुपये, दो पेस्टीसाइड की पेटी व अन्य सामान लूट ले गए हैं। राजेपुर के पूर्व प्रधान प्रमोद वर्मा ने भी पुलिस को एक तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया कि दुकान की ओर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की, जिससे गोली उनकी कार में लग गई। एसओ विवेक उपाध्याय ने बताया कि मिक्सी बदलने के विवाद में घटना हुई है। केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
हरगांव में हुए बवाल की घटना को लेकर दुकान स्वामी जोगा सिंह की माने तो दो दिन पहले सूरज मिक्सी बदलने के लिए आया था। मना करने पर विवाद किया था। उसी को लेकर उसने घटना की है। जोगा सिंह का कहना है कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

हरगांव में मिक्सी बदलने को लेकर हुए विवाद में घटना हुई है। आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर और महोली की पुलिस लगाई गई हैं। तीन टीमें गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी नार्थ

फोटो-20  हरगांव में खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के बाहर पड़ी बुलेट। (संवाद)

फोटो-20 हरगांव में खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के बाहर पड़ी बुलेट। (संवाद)- फोटो : SITAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed