{"_id":"5f8b269e8ebc3e9b8a15a3cd","slug":"crime-sitapur-news-lko5457815161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया/महमूदाबाद। अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव फंदे पर लटकते मिले हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अटरिया इलाके के अकबरपुर उनई गांव निवासी जगदीश (26) पुत्र मिहीलाल का शव शनिवार की सुबह गांव के पास स्थित ग्राम सचिवालय में फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि जगदीश नशे का आदी था। उसने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं महमूदाबाद कोतवाली इलाके के बाकरपुर निवासी हसरत (22) पुत्र स्व. हसमत अली ने शनिवार की सुबह अज्ञात कारण के चलते कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। जब हसरत की पत्नी रुकसार ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उसका पति फंदे पर लटक रहा था। रुकसार की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़ कर आ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।