{"_id":"5f5e46428ebc3e5aa26cc900","slug":"crime-sitapur-news-lko5399807158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरगांव। थाना क्षेत्र में एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर घर के कमरे में शनिवार की रात फंदे से लटक कर जान दे दी।
हरगांव थाना क्षेत्र के मुद्रासन गांव निवासी पवन कुमार उर्फ राहुल (27) पुत्र शिवकुमार मिश्र का शव रविवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसकी पत्नी अलका ने बताया कि वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड में मृतक ने आर्थिक तंगी को घटना की वजह बताई। उसमें लिखा है कि उसके ऊपर करीब एक लाख रुपए लोगों का कर्ज था। गन्ने के पैसे को उसने खर्च कर दिया था। जिसे वह पत्नी से छुपा रहा था। कई लोगों से उसने रुपये मांगे थे, जिससे वह काफी परेशान था। एसओ अरविंद कुमार राणा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।