फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cows left the cowshed at night and ate 50 bighas of crops.

Sitapur News: रात में गोशाला से छोड़े गोवंश, चट कर गए 50 बीघा फसल

Sun, 29 Dec 2024 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Dec 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Cows left the cowshed at night and ate 50 bighas of crops.
मास्टरबाग। बिसवां ब्लॉक के कमुआ गांव स्थित गोशाला से शनिवार रात छोड़े गए गोवंश करीब 50 बीघा में लगी फसल चट कर गए। किसानों का आरोप है कि गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने से गोवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

कमुआ निवासी भगौती, संतोष, राम लखन, सनी सिंह, श्याम लाल आदि किसानों ने बताया कि गेहूं, गन्ना, चने की फसलें गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। किसानों का आरोप है कि केयरटेकर गोशाला की देखरेख में लापरवाही बरत रहे हैं। गोशाला के 70 से 80 गोवंश रात्रि में छोड़ दिए जाते हैं। केयरटेकर अपने घर जाकर आराम करते हैं। इससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि गोशाला की व्यवस्थाएं ठीक न होने से गोवंश जाली तोड़कर बाहर निकल जाते हैं। सचिव व ब्लाॅक में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। सचिव सुनील कुमार का कहना है कि गोशाला की कोई जाली टूटी होगी तो गोवंश निकल गए होंगे। गोवंश नहीं छोड़े जाते हैं। प्रधान से बात हो गई है। समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों की गोवंश चट गए फसल
भगौती का आठ बीघा गेहूं गोवंश चर गए। इसी तरह संतोष का सात बीघा गन्ना, एक बीघा चना, राम लखन की आठ बीघा में लगी फसल गोवंश चट कर गए। सनी सिंह का तीन बीघा गेहूं, श्याम लाल का दो बीघा गेहूं, हरीचंद का पांच बीघा गेहूं, देशराज का छह बीघा गेहूं, प्रकाश का तीन बीघा गेहूं, रामप्रकाश के खेत में लगा गेहूं व दो बीघा चने की फसल बर्बाद कर दी। जितेंद्र सिंह की तीन बीघा फसल नष्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed