फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cows found dead in cow shed, VHP and Bajrang Dal create ruckus

Sitapur News: गोशाला में मृत मिले गोवंश, विहिप व बजरंग दल का हंगामा

Sun, 22 Sep 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cows found dead in cow shed, VHP and Bajrang Dal create ruckus
गोवंशों की मौत के बाद हंगामा करते विहिप व बजरंग दल के लोग।
लहरपुर। एक गांव स्थित गोशाला में शनिवार को कुछ गोवंश मृत मिले। सूचना पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जानकारी होने पर प्रशासन ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सचिव ने थाने में गोशाला से संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


दरियापुर गांव में गोशाला है। शनिवार को इसमें कुछ गोवंश मृत मिले। जानकारी होने पर बजरंग दल संयोजक नीरज बजरंगी, अनुज भदौरिया व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतीश मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ गोशाला पहुंचे। हंगामे की सूचना पर बीडीओ प्रीति तिवारी, कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा, नायब तहसीलदार अशोक यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश वर्मा व अन्य मौके पर पहुंचे। जिला संयोजक बजरंग दल नीरज बजरंगी ने बताया कि, गोशाला में एक दर्जन से अधिक जानवरों के शव पड़े मिले है। छह पशु गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


बीडीओ ने सौंपी उच्चाधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट
बीडीओ प्रीति तिवारी ने एडीओ पंचायत व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संग जांच की। रिपोर्ट में बताया कि सुबह पांच बजे दरियापुर गोशाला में गोरक्षक बताकर अज्ञात व्यक्ति घुस गया। केयरटेकरों से धक्का-मुक्की की। सचिव की सूचना पर ब्लॉक के अन्य अधिकारी व पुलिस पहुंची, जहां 6 गोवंश मृत मिले। इसमें तीन की शनिवार सुबह मृत्यु हुई। वहीं, तीन की मृत्यु शुक्रवार रात में हुई थी। इसमें तीन बछड़ों को सांड़ ने घायल कर दिया था, इस वजह से उनकी मृत्यु हुई थी। सभी का इलाज चल रहा था। लापरवाही करने वाले गोशाला के जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए सचिव ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed