फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cousin along with sister-in-law had murdered the young man.

Sitapur News: भाभी के साथ मिलकर चचेरे भाई ने की थी युवक की हत्या

Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cousin along with sister-in-law had murdered the young man.
रेउसा। खरौहा गांव निवासी हसीन की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हसीन की सगी भाभी रेशमा व चचेरे भाई रोज अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को इस खुलासे में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से काफी मदद मिली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि हसीन की भाभी रेशमा और उनके चचेरे भाई रोज अली में पिछले पांच सालों से नजदीकियां थीं। हसीन को इसकी जानकारी हो गई थी। राज खुलने के डर से दोनों ने साजिश रचते हुए हसीन का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि आरोपी रोजअली और हसीन मुंबई में एक साथ रहकर काम करते थे। दोनों चचेरे भाई हैं और उनके घर भी अगल-बगल हैं। मुंबई में एक साथ रहते हुए हसीन को भाभी व रोजअली के रिश्ते के बारे में जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीन ने फटकार लगाते हुए आरोपी के सोशल अकाउंट्स से भाभी को ब्लॉक करा दिया था। भाभी को भी उससे दूर रहने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों भाइयाें में बातचीत बंद हो गई थी। ईद पर हसीन मुंबई से अपने घर खरौहा आ गया था। जबकि रोजअली मुंबई में ही था।


हसीन के घर पहुंचने के बाद भी रेशमा व रोजअली में लगातार बातें होती रहीं। इस दौरान राज खुलने के डर से दोनों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची।

साजिश के तहत 31 मार्च की रात खरौहा निवासी रोजअली सीधे मुंबई से गांव आया लेकिन अपने घर नहीं गया। इसके बाद पड़ोस के घर के सहारे हसीन के घर में घुस गया। इस दौरान सोते समय चाकू से गोदकर हसीन की हत्या कर दी और मुंबई चला गया। उसे लगा कि इस तरह से घटना को अंजाम देने पर किसी को उस पर शक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed