फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Court punished Killer husband

हत्यारे पति को दस साल का कारावास

Fri, 30 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Court punished Killer husband
अदालत का फैसला

अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रशीला ने दहेज हत्यारे पति को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने की। 

विज्ञापन


कमलापुर थानाक्षेत्र के पंचपीर निवासी सीताराम का विवाह 2006 में वादिनी रेखा की पुत्री रेनू के साथ हुआ था। शादी के बाद सीताराम व उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर रेनू को प्रताड़ित करते थे। इसी बीच शादी के तीन सालों के  बाद रेनू की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


रेनू की मां रेखा ने दामाद सीताराम, उसके पिता हेमराज व मां चमेली के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा जुलाई 2009 में कमलापुर थाने में दर्ज कराया। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत अभियोजन साक्ष्य के आधार पर हेमराज व चमेली को न्यायालय ने संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया, लेकिन सीताराम को दहेज के लालच में पत्नी की हत्या का दोषी करार दिया। उसे कोर्ट ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed