फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Country and state government destroyed the sanctity of democracy: Ajay Rai

देश व प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र की पवित्रता को किया नष्ट : अजय राय

Wed, 03 Jan 2024 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 03 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Country and state government destroyed the sanctity of democracy: Ajay Rai
लहरपुर (सीतापुर)। कांग्रेस की प्रदेश जोड़ो यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। नबीनगर स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नैमिषारण्य की धरती को नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। देश और प्रदेश की सरकार लोकतंत्र की पवित्रता को नष्ट कर रही है। आज सबसे अधिक असुरक्षित महिलाएं हैं। उन्होंने वाराणसी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महिला पहलवानों के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रदेश जोड़ो यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। कांग्रेस सरकार सबके हितों के लिए संघर्षरत है। प्रदेश अध्यक्ष सभा स्थल से पैदल यात्रा करते हुए केसरीगंज तिराहे तक गए और लोगों को यात्रा के संबंध में जागरूक किया। इसके बाद यात्रा नगर के मजाशाह चौराहा से होते हुए लहरपुर गेट, गांव नेवादा में कांग्रेस नेता नुसरत अली के आवास पर पहुंची। यहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। नेपालापुर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में यात्रा रुकी। यह यात्रा बृहस्पतिवार को नैमिषारण्य तक जाएगी। इसके बाद लखनऊ रवाना होगी। इस यात्रा में पूर्व विधायक राकेश राठौर, जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा ने नष्ट किए उद्योग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा ने भदोही के कालीन कारोबार से लेकर सीतापुर के दरी कारोबार को नष्ट किया है। व्यापारी वर्ग परेशान हैं। आम जनता त्रस्त है। भाजपा से देश को बचाना है। लोकसभा चुनाव में सभी मिलकर भाजपा को मुकम्मल जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed