फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Counting will Today

कौन बनेगा जनता की आवाज, फैसला आज

Wed, 22 May 2019 11:35 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Wed, 22 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
17वीं लोकसभा गठन के लिए चुनावी रण में किस्मत आजमाने वाले किस धुरंधर के सिर पर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला आज होगा। सीतापुर संसदीय सीट के अलावा मोहनलालगंज, मिश्रिख व धौरहरा के दायरे में आने वाली जिले की विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एटीसी परिसर में गुरुवार सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन


यहां की चारों सीटों पर भाजपा और गठबंधन में सीधी टक्कर है। प्रत्याशी व समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। प्रशासन व पुलिस की ओर से भी मतगणना की सारी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली गई हैं।
विज्ञापन


लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। चुनावी दंगल में जोर आजमाइश के बाद अब नतीजे का वक्त आ गया है। शहर के एटीसी परिसर में गुरुवार की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस अमला पूरी तरह से सजग है। मतगणना स्थल को मजबूत सुरक्षा घेरे में कर दिया गया है। अंदर सिर्फ वही अफसर, कर्मचारी, प्रत्याशी, एजेंट व पत्रकार प्रवेश कर पाएंगे, जिन्हें प्रशासन से पास जारी किया गया है।

सुबह नौ बजे मतगणना का पहला रुझान आएगा। दोपहर दो बजे तक मतगणना पूरी करने का लक्ष्य प्रशासन ने बनाया है। इसके बाद वीवीपैट की पर्चियों से ईवीएम का मिलान किया जाएगा। आधिकारिक तौर से शाम करीब सात बजे तक नतीजों का ऐलान किए जाने की बात प्रशासनिक अफसर कह रहे हैं।

जिले के दायरे में आने वाली चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। उम्मीदवार व उनके समर्थक अपने हिसाब से गणित लगाकर जीत का दावा कर रहे हैं। सीतापुर सीट पर भाजपा के राजेश वर्मा और गठबंधन के नकुल दुबे के बीच कांटे की टक्कर है।

यहां से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह मोहनलालगंज में भाजपा के कौशल किशोर तथा गठबंधन के सीएल वर्मा, धौरहरा में भाजपा की रेखा वर्मा व गठबंधन के अरशद सिद्दीकी और मिश्रिख में भाजपा के अशोक रावत एवं गठबंधन की डॉ. नीलू सत्यार्थी के बीच सीधा मुकाबला है।

हर विधानसभा में 14 टेबलें लगेंगी। रांउडवार होने वाली मतगणना में सबसे पहले विधानसभा सेवता और सबसे बाद में सीतापुर विधानसभा का नतीजा आएगा। उधर, प्रशासन व पुलिस ने भी मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

सबसे बाद में आएगा सीतापुर विधानसभा क्षेत्र का नतीजा 
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 465 बूथ विधानसभा सीतापुर में हैं। यहां का गणना सबसे अंत में समाप्त होगी। प्रति विधानसभा 14-14 गणना टेबल लगाई गई हैं। इस प्रकार एक राउंड में 14 बूथों की ही गणना हो पाएगी।

यहां 33 राउंड में मतों की गणना होगी। जबकि विधान सभा सेउता की गणना सबसे पहले हो जाएगी। यहां सबसे कम 367 बूथ हैं। इस विधानसभा की गणना 26 राउंड में पूर्ण हो जाएगी। 

वीवीपैट की पर्चियों से होगा मिलान
पहली मर्तबा लोकसभा चुनाव में वीवीपैट को इस्तेमाल हुआ है। मतगणना के दिन प्रत्येक विधानसभा के पांच बूथों पर प्रत्याशीवार मिले मतों को मिलान वीवीपैट की पर्चियों से किया जाएगा। इसके लिए अलग से गणना टीम नियुक्त की गई हैं।

यदि कंट्रोल यूनिट की गणना एवं वीवीपैट की पर्चियों की गणना में कोई अंतर पाया जाता है, तो वीवीपैट की पर्चियों की पुन: गणना करते हुए ईवीएम को गणना या पूर्व में की गई वीवीपैट पर्चियों की गणना से मिलान किया जाएगा।

पुन: अंतर आने पर प्रारूम में अंकन किया जाएगा एवं पर्चियों का गणना परिणाम मान्य होगा। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। 

इन बैरकों में होगी गणना
एटीसी की बैरक नंबर एक में मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को रखा गया है। इसी बैरक में यहां के मतों की काउंटिंग होगी। इसी प्रकार 11वीं वाहिनी के बैरक नंबर पांच में सीतापुर विधानसभा, बैरक नंबर सात में हरगांव, बैरक नंबर 10 में महमूदाबाद, बैरक नंबर 11 में सेउता एवं बैरक नंबर 12 में लहरपुर विधान सभा की मतगणना होगी।

पुलिस माडर्न स्कूल पीएसी में विधान सभा बिसवां की मतगणना की जाएगी। महोली विधानसभा की गणना एटीसी की बैरक नंबर चार में एवं सिधौली विधान सभा की गणना एटीसी की बैरक नंबर तीन में होगी। इन स्थानों का डीएम अखिलेश तिवारी एवं एसपी एलआर कुमार निरीक्षण कर चुके हैं। 

दो बजे तक ईवीएम से गणना पूरी होने की उम्मीद
लोकसभा चुनाव की गणना पारदर्शी होगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की गई हैं। गणना स्थल पूर्ण रूप से सुरक्षित है। दो बजे तक ईवीएम से गणना हो जाएगी। ईवीएम का रिजल्ट बटन दबाने से प्रत्याशीवार वोटों का पता लग जाएगा।


ईवीएम में पड़े मतों की गणना के बाद रेंडम प्रक्रिया लॉटरी द्वारा चयनित प्रत्येक विधानसभा से पांच पोलिंग स्टेशनों की वीवीपैट की पर्चियों का सत्यापन स्पेशल रूप से बनाए गए काउंटर पर किया जाएगा। इसे चारों तरफ जाली से ढका गया है। गणना कार्य के दौरान यदि कोई एजेंट किसी प्रकार की आपत्ति करता है, तो उसका समाधान किया जाएगा। 
-अखिलेश तिवारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed