फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Councilor staged a protest at the municipal gate

Sitapur News: पालिका गेट पर सभासद ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Councilor staged a protest at the municipal gate
लहरपुर में नगर पालिका ईको ज्ञापन सौंपते सभासद। संवाद
लहरपुर। सभासद आफताब अहमद ने 20 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को नगर पालिका गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। समस्याओं के निदान के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

नगर के मोहम्मद जमा टोला के सभासद आफताब अहमद ने वार्ड में आवश्यक स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगवाने, दूषित जल देने वाले हैंडपंपों को रिबोर कराने, वार्ड की टूटी सड़कों व नालियों आदि की मरम्मत, नालियों व सड़क निर्माण, नियमित सफाई आदि मांगों को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। सभासद ने कहा कि जब तक मांगों के निस्तारण के लिए अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने एक सप्ताह में अधिकांश समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। सभासद आफताब अहमद ने बताया कि ईओ द्वारा एक सप्ताह में समस्याओं के निदान दिया गया है। सभी मांगों का निदान न होने पर वह जिलाधिकारी कार्यालय तक पदमार्च करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed