फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Council members got angry when the sanitation system collapsed and created a ruckus

Sitapur News: सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने पर भड़के सभासद, हंगामा

Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Council members got angry when the sanitation system collapsed and created a ruckus
सीतापुर। नगर पालिका परिषद, महमूदाबाद की बोर्ड बैठक मंगलवार को हुई। इसमें विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था को लेकर सभासदों ने बोर्ड बैठक में हंगामा किया। हंगामे के बाद सफाई व्यवस्था मजबूत करने व नगर पालिका को पांच जोन में बांटने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में ईओ शैलेंद्र दुबे ने जनवरी और फरवरी माह का आय व्यय का ब्योरा पेश किया। चेयरमैन ने सफाई व्यवस्था के लिए नगर को पांच जोन में बांटने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका में शामिल गांवों के पंचायत भवन को संबंधित वार्ड के सभासदों को हैंडओवर किए जाने, गांवों में पड़ी भूमि को संरक्षित करने और नगर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए टैक्सी स्टैंड बनाने का मुद्दा गूंजा। संगत किला वार्ड में प्रस्तावित मैरिज लॉन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभासदों ने सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा किया। ईओ और चेयरमैन ने सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद संघ अध्यक्ष चक्र सुदर्शन पांडेय, उमेश वर्मा, मुन्नी देवी, बीना गुप्ता, सिराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed