{"_id":"61d1ede07c76ec58ec407542","slug":"corona-sitapur-news-lko611689935","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद कोरोना के दो मिले केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद कोरोना के दो मिले केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नये वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक माह बाद जिले में फिर से कोरोना के दो केस मिले हैं। यह लोग अपनी सर्जरी कराना चाहते थे, जिस पर इन्होंने लखनऊ में जांच कराई। कोरोना जांच रिपोर्ट संक्रमित मिलने पर इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना के दो नए मामले मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। नये वायरस ओमिक्रॉन को लेकर जिला अलर्ट चल रहा है। नववर्ष के दूसरे दिन रविवार को जिले में दो कोरोना केस मिले है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि ये लोग बीमार थे, अपनी सर्जरी कराना चाहते थे। चिकित्सकों ने इन्हें कोविड की जांच करवाने की बात कही। लखनऊ में इन्होंने जांच करवाई। संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आखिर में यह लोग कहां गए, और किन लोगों के संपर्क में आए, जिससे संक्रमित हो गए हैं।
दोनों केस एक माह बाद आए हैं। इससे पहले 29 नवंबर 2021 को जिले में एक पॉजिटिव केस मिला था। जिले में एक्टिव केसों की संख्या दो हो गई है। जिले में कोई भी मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके हम अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। इस समय ओमिक्रॉन से सतर्क रहने की अपील की जा रही है तो थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।