फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CORONA

मॉकड्रिल के जरिए परखी कोरोना के तीसरी लहर की तैयारी

Fri, 27 Aug 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
CORONA
सीतापुर। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी मॉकड्रिल के जरिए परखी गई। शुक्रवार को विशेष सचिव स्वास्थ्य मन्नान अख्तर ने जिला अस्पताल में बने पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सुविधाएं परखी। एक स्टॉफ नर्स को पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन लगवाकर वेटीलेंटर को चेक किया। सभी मशीनें चालू हालात में मिली। इसी प्रकार जिले की अन्य चार सीएचसी पर भी मॉकड्रिल हुआ।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर में बच्चों को अधिक संक्रमित होने की बात कही जा रही है। इसी आशंका में जिला अस्पताल में पीड्रियाटिक वार्ड बनाया गया है। 10 बेड के इस अस्पताल में वेटीलेंटर सहित पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर इसकी मॉकड्रिल हुई। विशेष सचिव स्वास्थ्य मन्नान अख्तर शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीकू वार्ड को देखा। यहां पर एक स्टॉफ नर्स को बुलाकर उसको पाइप लाइन के जरिए दी जाने वाली ऑक्सीजन को चेक किया। ऑक्सीजन के प्रेशर को परखा। इसके बाद वहां पर मौजूद चिकित्सकों से वेंटीलेटर को चलवाया। गंभीर हालात में किस तरह से बच्चों को इलाज किया जाएगा, इस बारे में सवाल जवाब किए।
विज्ञापन

वेंटीलेटर व पाइप लाइन चलती मिली। ऑक्सीजन प्लांट को देखा। कुछ देर बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के पास जाकर हालचाल लिया। मरीजों से बाहर से दवा लिखने व जांच की सुविधा मिलने की बात पूछी। मरीजों ने सबकुछ मिलने की बात कही। सीएचसी सिधौली, मिश्रिख, महोली व महमूदाबाद में बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड में मॉकड्रिल आयोजित हुई। इन जगहों पर एसीएमओ की देखरेख में मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
महिला अस्पताल में भी लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
अब महिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। विशेष सचिव मन्नान अख्तर ने बताया सीएमएस महिला अस्पताल को निर्देश दिए गए है कि वह जमीन उपलब्ध कराएं। यहां पर ऑक्सीजन प्लांट बनने से एसएनसीयू में बच्चों को पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन दी जाएगी। वहीं गंभीर महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी।
इनसेट
काश! ऐसी रोजाना होती सुविधा
जिला अस्पताल का विशेष सचिव द्वारा निरीक्षण किया जाना था। इसको लेकर अस्पताल में सुबह ही तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थी। अस्पताल में मरीजों को जहां स्ट्रेचर नहीं मिलते थे। स्ट्रेचर पर चादर बिछी मिली। इसको देखकर मरीज भी दंग रह गए। हर तरफ साफ-सफाई दिखाई दी। मरीजों ने कहा साहब रोज आया करें। कम से कम अस्पताल में सुविधाएं तो मिलने लगेगी।
इनसेट
अफसरों के सामने मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर
जिस समय विशेष सचिव औचक निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक मरीज अस्पताल पहुंचा। वह इमरजेंसी की तरफ स्ट्रेचर लेने गया तो वहां पर उसे नहीं मिला। मरीज के परिजन उसे गोद में लेकर इमरजेंसी की तरफ आए। एक महिला अस्पताल के सामने जमीन पर लेटी रही। महिला के परिजनों ने बताया चिकित्सक का इंतजार कर रही हूं। अभी भीड़ है, बाद में दिखाने जाऊंगी।

इनसेट
ठीक है सुविधाएं
जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक मिली है। मॉकड्रिल करके यहां के वेटीलेंटर व ऑक्सीजन सप्लाई को देखा गया था। तीसरी लहर को लेकर पीकू वार्ड पूरी तरह से तैयार है। इस वार्ड में तैनात चिकित्सकों की ट्रेनिंग हो चुकी है। फिलहाल कोई पीकू वार्ड में कोई खामी नहीं है।
मन्नान अख्तर, विशेष सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed