फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, जिले के दिखे पॉजिटिव हालात

Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
corona
सीतापुर। तुर्की से लौटे कोरोना वायरस से संक्रमित लखीमपुर के यात्री के संपर्क में डिप्टी सीएमएस समेत सात लोगों के आने के बाद गुरुवार को जिले में जितनी दहशत नजर आई, ठीक शुक्रवार को हालात उतने ही सामान्य नजर आए। हर कोई सुकून में दिखा। प्रशासनिक अफसरों से लेकर जिले के बाशिंदे तक। वजह थी कि शुक्रवार की सुबह लखनऊ से आई रिपोर्ट में डिप्टी सीएमएस और डॉक्टर कोरोना से पीड़ित नहीं पाए गए। इस खबर ने बड़ी राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन

तुर्की से लौटकर आया मैगलगंज का यात्री बीमार पड़ गया था। उसने महोली, जिला अस्पताल, लोहारबाग में प्राइवेट डॉक्टर से इलाज के बाद लखनऊ जाकर जांच कराई। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मरीज के संपर्क में आए जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमएस, प्राइवेट चिकित्सक, महिला काउंसलर, हरदोई के रिश्तेदार (पिता-पुत्री), महोली के डॉक्टर, कंपाउंडर को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

कोराना का संदिग्ध मरीज मानते हुए डिप्टी सीएमएस, शहर के डॉक्टर का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर लैब को भेजा गया था। शुक्रवार की सुबह रिपोर्ट आई जिसमें दोनों लोग कोरोना निगेटिव पाए गए, इससे जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और जिले के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट में दोनों लोगों में कोरोना नहीं पाया गया है। यह अच्छी और राहत वाली बात है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बताया कि डिप्टी सीएमएस समेत सातों लोगों को उनके घरों पर पहुंचा दिया गया है। सभी को होम आईसोलेट किया गया है। ये सभी लोग फिलहाल 14 दिन तक रैपिड रिस्पांस टीम की निगरानी में रहेंगे।
डिप्टी सीएमएस समेत सातों लोगों को होम आईसोलेट करने के बाद अगले 14 दिन तक टीम की इन पर नजर रहेगी। इस दरम्यान समय-समय पर जरूरत के अनुसार रैपिड रिस्पांस की टीम इनकी जांच करती रहेगी ताकि बीमारी के बारे में पता चलता रहे। 14 दिन का समय पूरा करने के बाद ये पूरी तरह से स्वस्थ माने जाएंगे।
डिप्टी सीएमएस, डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए पांच अन्य लोगों में कोरोना की जांच नहीं कराने का फैसला लिया है। सीएमएस का कहना है कि रिपोर्ट निगेटिव है तो अन्य लोगों में भी कोई खतरा नहीं है, इसलिए इनकी जांच नहीं होगी।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। सीएमओ ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम के साथ बसअड्डा, विकास भवन, पुलिस लाइंस पहुंचकर लोगों को बीमारी से बचाव के तरीके बताए गए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इसके अलावा टीम ने जिले के सभी ब्लॉकों में जाकर लोगों को जागरूक किया।

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि डिप्टी सीएमएस और डॉक्टर की रिपोर्ट आ गई है। कोरोना निगेटिव आया है, यह राहत की बात है। किसी को परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है। सभी को 14 दिन के लिए होम आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed