फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona's speed increased again, 207 infected

फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 207 संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona's speed increased again, 207 infected
लहरपुर सीएचसी में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोरोना की तीसरी लहर में शहर में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। शहरवासी, गांव वालों की अपेक्षा अधिक संक्रमित हो रहे हैं। करीब 60 फीसदी शहरवासी संक्रमित हुए है। 40 फीसदी गांव व कस्बे के लोग कोरोना की चपेट में आए है। जिले में तीसरी लहर में 1544 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 207 लोग संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में शहर से लेकर गांवों में तेजी से संक्रमण फैला था। एक-एक गांव में 20 से अधिक केस मिल रहे थे। लेकिन तीसरी लहर में ऐसा मंजर देखने को नहीं मिल रहा है। कोरोना का संक्रमण गांवों में कम फैल रहा है। अधिकतर शहर के लोग ही संक्रमित हो रहे है। अगर तीसरी लहर में संक्रमण की बात की जाए तो जिले में 1544 लोग संक्रमित हो चुके है।
विज्ञापन

जिसमें करीब नौ लोग शहर से ही संक्रमित हुए है। हालांकि, जिस तेजी से लोग संक्रमित हो रहे है, उसी तरह लोग स्वस्थ्य भी एक सप्ताह के अंदर हो रहे हैं। 40 फीसदी में कस्बे व गांव के लोग शामिल है। इस दौरान 751 लोग एक माह के अंदर संक्रमण के बाद निगेटिव भी हो गए हैं। जिले में इस समय सक्रिय केसों की संख्या 793 पहुंच गई है। जिसमें शहर में सक्रिय केसों की संख्या 330 बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में संक्रमण फैल रहा है। कोशिश करें कि सामाजिक दूरी बनाए रखें। मास्क को मुंह व नाक से हटने न दें। समय-समय पर साबुन से हाथ धुलते रहे। हाथ धोना संभव न हो तो सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।
तीसरी लहर में अब तक सबसे ज्यादा मामले
कोरोना की तीसरी लहर में सोमवार को जिले में सर्वाधिक केस सामने आए हैं। कलेक्ट्रेट के पांच कर्मचारी समेत 207 लोग संक्रमित हुए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना तीसरी लहर के अपने ही रिकार्ड तोड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले में 207 लोग संक्रमित हुए हैं।
इसमें 10 से कम आयु के 13 बच्चे व कलेक्ट्रेट के पांच कर्मचारी संक्रमित हुए है। इसी तरह 11 से 20 आयु वर्ग के बीच के 27 लोग संक्रमित हुए है। सर्वाधिक 21 से 55 आयु वर्ग के 138 लोग पॉजिटिव हुए है। 55 से अधिक उम्र के बीच 29 लोग पॉजिटिव हुए है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 24 मरीज लखनऊ में भर्ती है। 617 मरीज होम आइसोलेट है। 152 मरीजों की प्रक्रिया जारी है।
शहर में क्यों बढ़ता है संक्रमण...
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप का कहना है कि कोरोना का संक्रमण मेल मिलाप से अधिक फैलता है। शहरों में लोग घनी बस्तियों में रहते है। वह बाहर आवागमन अधिक करते है। एक-दूसरे से मिलना जुलना बना रहता है। भीड़भाड़ वाले इलाके में आते-जाते रहते है। इसी वजह से शहरों में संक्रमण अधिक फैलता है। गांवों में लोग दूरी बनाकर रखते है। वह बाहरी आवागमन कम ही करते है। इसी वजह से वह सुरक्षित रहते हैं।
मेडिकल किट से आसान होगी चुनाव ड्यूटी
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी चल रही हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने वाले पीठासीन अधिकारी और कर्मियों के लिए कोरोना जांच की जाएगी। बीमारी से निवारण के लिए दवा किट भी दी जाएगी।

किट में बदन दर्द, सिर दर्द, बुखार, जुकाम, एलर्जी एंटीबायोटिक, उल्टी, दस्त, पेटदर्द, पेट में जलन और सांस फूलने से बचने की दवा होगी। सभी दवा की किट पर कोविड कमांड कंट्रोल रूम के नंबर भी लिखवाए जाएंगे। ताकि कोई भी समस्या होने पर फौरन संपर्क किया जा सके। यह किट मतदान ड्यूटी पर जाने से पूर्व चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed