फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona patient

कोरोना से दो की मौत, लहरपुर तहसीलदार समेत 51 पॉजिटिव

Wed, 30 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
corona patient
सीतापुर। कोरोना संक्रमण से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। वहीं लहरपुर तहसीलदार समेत 51 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को दो मरीजों की मौत की जानकारी पोर्टल पर मौत अपलोड की गई। हालांकि अभी इन मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य महकमे के पास नहीं है। वहीं लहरपुर तहसीलदार के पॉजिटिव होने के बाद एसडीएम रामदरस राम ने बताया 24 घंटे के लिए तहसील बंद कर दी गई है। इस दौरान यहां पर सैनिटाइजेशन होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शंकरपुर रामकोट, ब्लॉक एलिया, शुगर फैक्टी कॉलोनी बिसवां, भोलागंज बिसवां, परसदा सफीपुर, परसेहरामाल, फिरोजपुर हरगांव, उसरी बेहडा, महोली कसमंडा, नैपालापुर, लहरपुर, ठकुरनटोला, दीक्षित टोला, महोली, सूर्यकुंड महोली, कंचनपुर महोली, भिरिया महोली, मास्टर कॉलोनी महोली, मैगलगंज खीरी, पुरनिया लखनऊ, आलमनगर सीतापुर, नई बस्ती, बेगमबाग, अंबिकापुरम, सिविल लाइन, रोटीगोदाम, आर्यनगर, बरौरी, सीएचसी रेउसा, मोहाला रेउसा, सेवता, इंदिरा नगर लखनऊ में पॉजिटिव केस आए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल वन हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया में 11 मरीज भर्ती हैं। तीन मरीज बुधवार को डिस्चार्ज कर दिए गए। बीसीएम से संबंद्ध अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया 6 मरीज एडमिट हैं। 4 मरीजों की छुट्टी की गई है। एक मरीज की हालत गंभीर होने पर एल-2 में रेफर किया गया है। एमजे गोल्डेन पैलेस के प्रभारी डॉ. अवधेश ने बताया इस समय तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed