फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona patient

कोरोना से दो की मौत, बैंककर्मी समेत 19 संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 08:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
corona patient
सीतापुर। जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दो और मरीजों की मौत हो गई है। वहीं बैंककर्मी समेत 19 और लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से रोजाना मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिन दो मरीजों की मौत हुई है उनकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग इनकी जानकारी जुटाने में लगा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी रामपुर मथुरा के दो स्वास्थ्य कर्मी, मंगरहिया बाजा बिसवां, तहसील बिसवां, पोखरा कटेसर, शंकर गृहमिल हरगांव, इंडियन बैंक, गन्नी टोला लहरपुर, केसरवना रामपुर मथुरा, आवास विकास कॉलोनी सीतापुर, बरीजगतपुर रामपुर मथुरा, रेउसा, अलदातपुर, पूर्वी संत नगर सिधौली, भार्गव कॉलोनी में पॉजिटिव मामले आए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

एल-1 हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि 12 मरीज भर्ती हैं। एक मरीज ठीक होकर घर लौट गया है। बीसीएम से संबंद्ध अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया 11 मरीज एडमिट हैं। एमजे गोल्डेन पैलेस के प्रभारी डॉ. अवधेश ने बताया इस समय तीन मरीज एडमिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed